फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यातायात माह के तहत पुलिस व यातायात विभाग की तरफ से रविवार को चीनी मिल अधिकारियों व गन्ना सेंटर संचालकों के साथ बैठक की गई। इसमें क्षेत्राधिकारी यातायात ज्योति श्री ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि पेराई सत्र शुरू होने पर ट्रक, ट्राला व ट्रॉलियों में निर्धारित मानक के अनुसार ही गन्ना लादकर मिल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

वाहनों में ओवरलोडिंग कदापि न की जाए। सभी वाहनों में फॉग लाइटें व रिफ्लेक्टर टेप लगा होना चाहिए। बैठक के बाद पुलिस टीम ने वीर विनय चौराहे पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें