बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में लैब का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य व अन्य ।
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनकर तैयार इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। पुराने लैब की मशीन व अन्य उपकरणों को नए लैब में शिफ्ट किए जाने लगे हैं। ऐसे में संयुक्त अस्पताल में दो-तीन दिन मरीजों की किसी भी प्रकार की जांच नहीं हो सकेगी।
अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के अधीन संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय की लैब में सवा करोड़ की लागत से हाईटेक बनाया गया है। नए लैब में अब मरीजों को थायराइड व हार्मोंस जांच की सुविधा भी मिलेगी। लैब पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार से मशीन व अन्य सहायक उपकरण शिफ्ट किए जाने लगे।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने लैब का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से जल्द ही मशीन शिफ्ट कर लैब का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। अस्पताल की गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय ने कहा कि नए लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के मानकों पर विकसित किया गया है। इस लैब में अब ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच आसानी से हो सकेगी।