फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूजीसी की सूची में शामिल हुआ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मान्यता देते हुए उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में शामिल कर लिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ. अमोल एम. अंधारे ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को जारी पत्र में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सूची में शामिल होने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को प्राप्त होंगे। सूची में शामिल होने के बाद मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करना होगा। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के मापदंडों पर सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करता रहेगा। विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी 2023 में विधानसभा के बजट सत्र में देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद कोयलरा ग्राम में इसका निर्माण चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें