फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमए व एमएससी पास खोज रहे हेल्पर व सेल्समैन की नौकरी

Mon, 29 Jan 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सोमवार को सदर ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सुपर वाइजर, फील्ड मैनेजर, हेल्पर व हाउसकीपिंग सहित अन्य पदों के लिए एमए व एसएससी उत्तीर्ण युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

एमएससी पास युवा सत्य प्रकाश व गीता ने बताया कि उन्होंने सुपर वाइजर पद के लिए पंजीकरण कराया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया है कि एक दो दिन में आपके मोबाइल नंबर पर कॉल आएगा, इसके बाद आपको प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसी तरह बीए पास युवा अंजली, शिव प्रसाद, रामकिशन व अंकित ने बताया कि उन्होंने भी कई पदों के लिए आवेदन पत्र भरा है। अगर बलरामपुर या आसपास जिले में नौकरी मिलेगी, तो प्रशिक्षण के लिए जाऊंगा।
मेले में विभिन्न प्राइवेट कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कर रोजगार के संबंध में जानकारी दी गई। सुपर वाइजर, फील्ड मैनेजर, हेल्पर व हाउसकीपिंग सहित अन्य पदों के लिए युवाओं ने पंजीकरण कराया। इन पदों पर रोजगार पाने के लिए पहले युवाओं को लखनऊ व गोरखपुर में तीन से चार माह का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के दौरान इन युवाओं को रहने व खाने की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। यह व्यवस्था भी अपने स्तर पर पैसे से करनी होगी।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय व कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक पंकज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके रोजगार मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कौशल विकास मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

- रोजगार मेले में नौ निजी कंपनियों के प्रतिनिधि ने अपना स्टाल लगाया था। 20 युवाओं को सदर विधायक पल्टूराम ने नौकरी का आफर लेटर दिया। इन युवाओं को 14 से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन की नौकरी का ऑफर दिया गया है। मेले में कुल 440 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर आशीष भूषण, सत्यम कुमार शुक्ल, वकील अहमद, राजकुमार गुप्त व रतन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें