फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 12 परीक्षा केंद्रों पर 4026 परीक्षार्थी देंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा

Mon, 29 Jan 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मदरसा बोर्ड परीक्षा 2023-24 की समय सारिणी घोषित करते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में 59 मदरसों के 4026 परीक्षार्थी मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य ने बताया कि मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 13 से 21 फरवरी के बीच प्रस्तावित है। 59 मदरसों में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की पढ़ाई करने वाले परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 4026 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बलरामपुर तहसील में दो, तुलसीपुर व उतरौला तहसील में पांच-पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद की तरफ से निर्धारित मानकों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें