फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन गुना तक महंगा हुआ लखनऊ का सफर

Fri, 18 Oct 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस के इंतजार में खड़े यात्री।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ट्रेन से 85 रुपये में होने वाला लखनऊ का सफर अब लोगों को 250 रुपये में करना पड़ रहा है। ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। करवा व दीपावली त्योहार पर कारोबार के सिलसिले में व्यापारियों को बाहर जाना पड़ता है। 27 अक्तूबर तक इंटरसिटी एवं बहराइच स्पेशल सहित कई ट्रेनों के संचालन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में 27 अक्तूबर तक इंटरसिटी व बहराइच स्पेशल सहित कई ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करवाचौथ व दीपावली त्योहार आ रहा है। त्योहार में लोगों को सामानों की खरीदारी के लिए दिल्ली, लखनऊ व कानुपर जाना पड़ता है। ट्रेनों के निरस्त होने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। रूट डायवर्जन की कोई भी ट्रेनें यहां नहीं रुक रही हैं। ऐसे में लोगों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टेशन पर लोगों को भीड़ जुट रही है।
यात्रियों का दर्द
- रोडवेज बस अड्डा पर बृहस्पतिवार को गोंडा व लखनऊ जाने के लिए तमाम लोग मिले। अजय श्रीवास्तव, अंबरीश शुक्ल, मनोज, राकेश, अमित, दिनेश, संजय, मनीष, शिवम व संजू आदि ने बताया कि ट्रेनों का संचालन बंद होने से हम लोगों को अब रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। गोंडा जाने के लिए ट्रेन का किराया 35 रुपये है, जबकि बस का किराया 61 रुपये है। इसी तरह से लखनऊ जाने वालों को ट्रेन का किराया 85 रुपये देना पड़ता है। रोडवेज बसों का किराया 250 रुपये है। लोगों को रोडवेज बसों का अधिक किराया भी देना पड़ रहा है और सफर का मजा भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसें तैयार, लोग करें सफर
-करवाचौथ व दीपावली त्योहार को देखते हुए रोडवेज बसें तैयार हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं।
गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें