फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में दुकान से 110 अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसपी के निर्देश पर गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने 110 एलपीजी सिलेंडर पकड़ा है। गैसड़ी बाजार के रिहाइशी इलाके में सिलेंडर भरने का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने मंगलवार को बताया कि बाजार में रसोई गैस सिलेंडर के रीफिलिंग पर रोक लगाने के लिए छापा मारा गया। इस दौरान सोनू जायसवाल की दुकान से 110 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए जिसमें 70 भरे हुए थे और 40 खाली थे।
सोनू अवैध रुप से बीज बाजार में सिलेंडर रीफिलिंग का काम करता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। सभी 110 सिलेंडर को जब्त कर लिया गया है और सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है। मामले में कार्रवाई की सूचना से एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें