फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शस्त्र व शास्त्र में पारंगत थे भगवान परशुराम

Sun, 23 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवान परशुराम श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार थे। उन्होंने समाज की रक्षा के लिए कई बार आतताइयों का संहार किया। परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों में पारंगत थे। ब्राह्मण समाज को उनके आदर्शों से सीख लेकर धर्म की रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन



ये बातें पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी ने धुसाह स्थित सम्मय माता मंदिर पर आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा व मानव कल्याण के लिए शास्त्र के साथ ही शस्त्रों का भी भरपूर प्रयोग किया।


कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी व एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस मौके पर संरक्षक रास बिहारी शुक्ल, अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी, सेतुबंध त्रिपाठी, डॉ. तुलसीश दुबे, अम्बरीष शुक्ल, महंत बृजानंद महराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी व शिक्षकों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आराध्या श्रीवास्तव, अनुष्का दूबे, रत्नप्रिया एवं आदित्य सूर्यवंशी बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शिखा पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा व राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें