फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चांद का दीदार कर मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद

Thu, 02 Nov 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज में करवा चौथ पर चांद का दीदार करती महिलाएं।
विज्ञापन
बलरामपुर। करवा चौथ को लेकर बुधवार को सुहागिनों में उत्साह दिखा। निर्जला व्रत रखकर रात में चांद का दीदार कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा। पतियों ने भी पत्नी को उपहार भेंट किया। चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों ने पति का आशीर्वाद लिया तथा उनके हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर सुबह से ही सुहागिनों ने तैयारी शुरू कर दी। दिन भर निर्जला व्रत रखकर घर पर विधि-विधान से गौरी-गणेश की पूजा की। सुहागिनों ने चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया। आनंद भवन मंदिर में बुधवार की शाम सुहागिनें इकट्ठा हुईं और करवा चौथ व्रत की पूजा की। पहली बार व्रत रख रहीं आव्या और खुशी ने बड़े उत्साह से बताया कि दादी और मां को यह व्रत रहते हुए देखा था। तब से इच्छा थी कि शादी के बाद हम भी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखें। आज वह दिन आ गया है। चांद का दीदार करके पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का परायण करूंगी। इसी तरह ग्रामीण महिलाओं ने भी परंपरागत तरीके से निर्जला व्रत रहकर पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें