शिवपुरा बरदौलिया मार्ग की पटरी जगह-जगह कट गई
सड़क की पटरी कटने से दुर्घटना की संभावना
बलरामपुर। हरैया सतघरवा क्षेत्र के शिवपुरा बरदौलिया मार्ग की पटरी जगह-जगह कट गई है। पटरी कटने के कारण दुर्घटना घटना की संभावना बनी रहती है। लगातार बारिश से मिट्टी बह गई है। यदि पटरी पर मिट्टी नहीं पाटा गया तो सड़क भी कटने लगेगा, इससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो जाएगा।
- शिवम कुमार, शिवपुरा बलरामपुर