फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जाम में फंसी जिंदगी, सड़क पर थमी रफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर नगर में लगी जाम में फंसे लोग 
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर की सड़कों पर अनियंत्रित अतिक्रमण और रेंगता ट्रैफिक आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है। गोंडा, बहराइच और तुलसीपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर पटरी दुकानदारों से लेकर सड़क तक फैले अवैध कब्जों के चलते हर दिन वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस विकराल होती जाम की समस्या के कारण न केवल एम्बुलेंस और स्कूली वाहन घंटों फंसे रहते हैं, बल्कि आम नागरिकों का कीमती समय और ईंधन भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के गोंडा मार्ग डायट से भगवतीगंज तक दुकान, शोरूम व शॉपिंग काम्प्लेक्स संचालित है। ऐसे में दिन भर लोगों का आवागमन रहता है। दुकान व शोरूम में आने वाले लोगों के वाहन फुटपाथ से लेकर सड़क तक खड़े रहते हैं, जिससे जाम लग जाता है। बड़े वाहनों के फंसने से बाइक सवार व ई रिक्शा भी घंटों फंसे रहते हैं। बहराइच मार्ग पर दुकानदारों ने फुटपाथों पर अपना सामान फैला रखा है। इससे पैदल यात्रियों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। नगर के मोहित, मुकेश, संतोष, मनोज, अशोक व प्रताप का कहना है कि अतिक्रमण के कारण फुटपाथों का उपयोग पैदल राहगीर नहीं कर पाते हैं। स्थानीय प्रशासन के ध्यान न देने से राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। यातायात प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान चलाकर फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

फुटपाथ का वसूलते हैं किराया
नगर के बहराइच व गोंडा मार्ग पर स्थायी दुकानदार व गृहस्वामी फुटपाथ पर किराया वसूलते हैं। घर व दुकान के सामने रेहड़ी-पटरी व ठेला पर सामान बेचने वाले दुकानदारों से प्रतिदिन 100 से 300 रुपये किराया लेते हैं। किराया न देने पर फुटपाथ पर दुकान लगाने से मना करते हुए भगा देते हैं। पीपल तिराहा के पास डोसा व पानी-पूड़ी बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि वह 200 रुपये प्रतिदिन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें