फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मवेशियों को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसा-पलईडीह व भंभरी में तेंदुए का आतंक व्याप्त है। रविवार की शाम तेंदुए ने एक बछड़े व दो कुत्तों को अपना निवाला बना लिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए भंभरी गांव के पास पिंजड़ा लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामवासी अमरनाथ वर्मा, पप्पू पासवान, इफ्तिखार, फैयाज, राधेश्याम, परवेज व फूलनदेवी आदि ने बताया कि परसा पलईडीह व भंभरी गांव के आस-पास व खेतों में कई दिनों से तेंदुआ घूम रहा है। रात होते ही तेंदुआ आबादी की तरफ गांवों में भी घुस जाता है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग जाता है।
ग्रामीण बाबूलाल ने बताया कि तेंदुए ने उसके बछड़े को अपना निवाला बना लिया है। इसी तरह दो कुत्तों को भी तेंदुआ ने अपना निवाला बनाया है। रामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी डीएन त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग की टीम भेजकर भंभरी गांव के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें