फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का आतंक जारी, मवेशी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल के सीमावर्ती गांवों में तेंदुए का आतंक जारी है। शनिवार की रात रतनवा गांव में तेंदुए ने एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया। गांव में तेंदुए को लेकर लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग प्रभागीय वनाधिकारी से की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी अमिरिका यादव ने बताया कि शनिवार की रात तेंदुए ने घर के बाहर बंधी मवेशी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मवेशी की मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को भगा लिया। ग्रामवासी बाबाराम प्रजापति, स्वामीनाथ, लवकुश व पप्पू आदि ने बताया कि गांव में आए दिन तेंदुआ दिखाई देता है। तेंदुए के हमले से कई मवेशियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

इन लोगों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग प्रभागीय वनाधिकारी से की है। बरहवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि गांव जंगल एकदम करीब में स्थित है।
विज्ञापन

जंगल के निकट होने के कारण जंगली जानवर अक्सर गांव में चले आते हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा छोटे बच्चों को घर के अंदर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें