फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम साखी रेत में शनिवार देर शाम औरा रविवार को तेंदुआ गांव के पास गन्ने के खेत में दिखाई दिया। गांव के पास तेंदुआ नजर आने से ग्रामीण सहम गए हैं। गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी बिंद्रा ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। तभी पास के गन्ने के खेत में खरखराहट की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो एक तेंदुआ छिपा हुआ नजर आया। तेंदुए को देखते ही उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ खेतों के अंदर की ओर भाग निकला।
रविवार को भी तेंदुआ के गन्ने के खेत के आसपास नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव प्रधान भगतराम, रामचंद्र, मोहनलाल, बब्बू, राजकरन सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। खेतों और रिहायशी इलाकों में पशुओं के घायल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे रात में खेतों की ओर अकेले न जाएं और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें