फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनगरा गांव पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों ने जंगल में भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। रमनगरा गांव में तेंदुए को भगाने के लिए ग्रामीण रात भर दौड़ते रहे। ग्रामीणों के हांका लगाने से तेंदुआ कभी गन्ने के खेत तो कभी झाड़ी में छिपता रहा। बरहवा रेंज के रमनगरा गांव में तेंदुए को भगाने के लिए ग्रामीण रात भर जागते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण गुलाटी चंद वर्मा, राकेश वर्मा, डाक्टर वर्मा, सतगुर वर्मा व पिंटू आदि ने ट्रैक्टर व बाइक की लाइट जलाकर तेंदुए को गांव से जंगल की तरफ भगाया। ग्रामीण सीमा, सुंदरा, कुसुम, सुमन, ननकऊ, छोटेलाल, कल्लू व बुधराम आदि ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से पिंजड़ा लगाया गया है।
कई दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ पिंजड़े में नहीं फंसा है। तेंदुए के आसपास दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को रात में खदेड़ा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने, छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें