बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सोहेलवा जंगल के बरहवा रेंज में रविवार को टेढ़ीपरास गांव में पहाड़ी नाले के किनारे तेंदुए ने निराश्रित मवेशी को निवाला बना लिया है। ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण विजय व शिवकुमार आदि ने बताया कि सोहेलवा जंगल के पास बसे गांवों में तेंदुओं का आतंक है। आए-दिन तेंदुए हमला कर रहे हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी जाएगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संवाद