फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बनकटवा रेंज के ग्राम बनकटवा में मंगलवार रात गोशाला में बंधे एक बछड़े को तेंदुए ने मार डाला। बुधवार सुबह उसके अवशेष पास के एक बाग में मिले। हादसे के बाद से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज के ग्राम बनकटवा में बुधवार सुबह गांव निवासी सूर्य लाल मौर्य जब अपनी गोशाला में पहुंचे तो उनका बछड़ा गायब था। आसपास खोजबीन करने पर गांव की पश्चिम दिशा में स्थित उनकी ही बाग में बछड़े के आधे अवशेष पड़े मिले। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवर की आहट महसूस की जा रही थी। घटना के बाद लोगों ने खेतों और बागों की ओर अकेले जाने से बचना शुरू कर दिया है।
ग्रामीण पवन मिश्र, उमर, राजेंद्र, विनोद, कृष्ण कुमार और रामजी आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द कार्रवाई न हुई तो मवेशियों के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ सकता है। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें