फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर कूदा तेंदुआ, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। बाइक सवार पर रात के समय तेंदुआ अचानक कूद पड़ा। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 दिनों से गैसड़ी क्षेत्र में तेंदुआ धमक दे रहा है। तेंदुए की आहट से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

गैसड़ी क्षेत्र के रमवापुर थारु निवासी नूर आलम ने शुक्रवार को बताया कि वह 10 अक्तूबर की रात सात बजे बाइक से अपने घर आ रहे थे। साथी गांव के पास अचानक तेंदुए ने झपट्टा मारा। बाइक लेकर वह गिर पड़ा और उनका बांया हाथ टूट गया। शोर मचाने गांव के लोग पहुंचे और उन लोगों ने उसे घर तक पहुंचाया। घर से परिवार के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
क्षेत्रवासी इम्तियाज अहमद, अय्यूब खान, मोहम्मद अनीस खान, सीताराम व कल्लू आदि ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए के आमद पर रोक लगाए जाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि तेंदुआ करीब 15 दिनों से सात-आठ गांवों में भटक रहा है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर पीएन तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें