फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के फकीरीडीह गांव में तेंदुए के हमले में घायल श्यामू। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फकीरीडीह गांव के पास गुरुवार की सुबह पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर अचानक हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की छानबीन कर रही है। जंगली जानवरों के आए दिन हमलों को लेकर जंगल से सटे गांवों के लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के उदईपुर खैरहनिया निवासी श्यामू (38) ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह छह बजे रिश्तेदार के घर से बाइक से अपने घर जा रहा था। फकीरीडीह गांव के पास पहले से घात लगाए तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया है। तेंदुए ने उनके पैर को जकड़ लिया। पैर में जूता होने के कारण तेंदुआ चबा नहीं सका। श्यामू के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। घायल श्यामू को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अफसरों को सूचना दी गई है। जंगली जानवरों के आए दिन हो रहे हमलों को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ने वन विभाग के अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि जंगल से सटे कई गांवों में आए दिन तेंदुओं व अन्य जंगली जानवरों का हमला हो रहा है लेकिन वन विभाग के अफसरों की नींद नहीं टूट रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सुरक्षा का इंतजाम न किए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वन दरोगा एके गुप्ता को भेजा गया है। घायल का इलाज सीएचसी शिवपुरा में कराया जा रहा है। रेंजर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें