फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने दो कुत्तों को बनाया शिकार, झाड़ी में मिले अवशेष

Fri, 07 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज क्षेत्र के भवनियापुर गांव के पश्चिम तेंदुए ने दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया। शुक्रवार की सुबह कुत्तों के अवशेष गांव से पांच सौ मीटर दूर स्थित झाड़ी में मिले। गांव के आसपास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन




ग्रामीण ननके, पंकज कुमार, पवन कुमार, कामेश्वर, शाहिद, मनोहर, श्यामलाल, भोला प्रसाद, अलखराम, ननकू, मंगरे, अतवारी, विक्रम, बैजनाथ व मनमोहन आदि ने बताया कि ललिया क्षेत्र में 10 दिनों से तेंदुआ की दहशत व्याप्त है। तेंदुए के खौफ से छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को तेंदुआ गांव में घुस आया था। हांका लगाकर तेंदुआ को कड़ी मशक्कत के बाद भगाया जा सका।


सुबह आसपास के ग्रामीण झुंड बनाकर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी भवनियापुर से इटैहिया को जाने वाले रास्ते से दो सौ मीटर दूर एक झाड़ी में कुत्तों के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुआ ने ही कुत्तों का शिकार किया है। इस संबंध में बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी इंद्रभान सोनकर ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर वन कर्मियों को भेजा गया है। भवनियापुर गांव में रात्रि गश्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें