फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार, 12 गांवों में दहशत

विज्ञापन
-बलरामपुर के गौरीदास पुरवा में ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभाग की टीम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के वनकटवा रेंज की ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरे गौरीदास पुरवा में मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर एक बछड़े को मार डाला। घटना के बाद इलाके के दर्जन भर गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश्वर यादव की फूस की पशुशाला में चार मवेशी बंधे थे। देर रात तेंदुआ एक बछड़े को उठाकर करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया और उसे निवाला बना लिया। बुधवार भोर में जब पशुपालक दूध निकालने पहुंचे तो बछड़ा गायब था। खोजबीन करने पर झाड़ियों में उसके अवशेष बरामद हुए। यह गांव पहाड़ी नाला जमधरा धोबैनिया के पश्चिमी तट पर स्थित है, जबकि पूरब दिशा में करीब एक किलोमीटर दूर टेढ़ीप्रास गांव पड़ता है, जहां 10 मार्च को तिलकराम के घर के सामने बंधी बछिया को तेंदुआ उठाकर ले गया था।
रामकुमार व बूंदीबाल की बकरी, बंदर व कुत्ते को निशाना बना चुका है। डर के चलते महिलाएं अकेले खेतों में घास या लकड़ी लेने नहीं जा रहीं, वहीं नाले के रास्ते स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर बनकटवा रेंज से डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार द्विवेदी, वन दरोगा जहीर खान व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में कांबिंग की। रेंजर शत्रुहन लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

15 दिनों से तेंदुए का खौफ
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले पंद्रह दिनों से तेंदुए के खौफ के बीच लोग जी रहे हैं। रंगवंशपुरवा, चिरौंजीपुर, मझरेटी, डफालीपुरवा, डेरवा, उदईपुर खैरहनिया, लछुआपुर व भुजेहरा सहित दर्जनभर गांवों में तेंदुआ लगातार पालतू व छुट्टा मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि तेंदुए के गांव में आने से लोग भयभीत हैं। पशुपालक रामदीन व तुलसीराम के अनुसार, अब तक 15 से अधिक मवेशी तेंदुए का शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें