फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। जनकपुर रेंज के ग्राम पंचायत भंगहा कला के भंगही गांव में रविवार देर रात तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। भंगही निवासी विजयलाल दुसाध ने बताया कि देर रात उनके घर के पास से अचानक तेंदुआ बकरी को दबोच ले गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तो तेंदुआ बकरी को खींचकर गन्ने के खेत की ओर भागता नजर आया।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल कुमार, नंदकुमार, मदन, गूठे, स्वामीदयाल, मालिकराम आदि ने शोर मचाकर हांका लगाया तो तेंदुआ खेत से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। गन्ने के खेत में बकरी के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने और तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रामगढ़ मैटहवा में फिर दिखा तेंदुआ
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के रामगढ़ मैटहवा गांव के पश्चिम में खरझार नाले के पास रविवार शाम तेंदुआ फिर दिखाई पड़ा। इससे ग्रामीण सहमे हैं। अवधेश कुमार, निवासी रामगढ़ मैटहवा ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम करीब छह बजे गांव की पश्चिम दिशा में गन्ने के खेत की ओर तेंदुआ जाते देखा। ग्रामीण तुलाराम यादव, राघव, रंजीत, दिनेश और विजय कुमार ने बताया कि वे महाराजगंज कस्बा से लौट रहे थे तभी उन्होंने भी खेत के पास तेंदुआ देखा। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव भेजी जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों को बताए बचाव के उपाय
बरहवा रेंज के अंतर्गत औरहिया व रामगढ़ मैटहवा गांवों में तेंदुए की गतिविधियों से दहशत के माहौल के बीच वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षा और बचाव के उपायों की जानकारी दी। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि जंगली जानवर अक्सर भोजन और पानी की तलाश में मानव बस्तियों के पास आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में घबराने के बजाय शांत रहकर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए की उपस्थिति के संकेतों जैसे पंजों के निशान, मवेशियों पर हमले आदि की पहचान करना भी सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें