फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किठूरा गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरहवा रेंज के किठूरा गांव में तेंदुए ने बकरी को अपना निवाला बना लिया। आसपास के कई गांवों में तेंदुओं की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेला के प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया कि किठूरा निवासी रामदेव रविवार शाम करीब छह बजे अपनी बकरियों को चारा खिला रहे थे। अचानक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने के लिए रामदेव ने शाेर मचाना शुरू किया। ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक तेंदुआ बकरी को लेकर गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीण पिंटू सिंह, रामबक्स, पारुल, छेदी व अंगनू ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बेला, किठूरा, कौवा व परसिया कला सहित कई गांवों में तेंदुओं की दहशत है। ये सभी गांव में राप्ती नदी व खरझार पहाड़ी नाले के बीच स्थित हैं। ऐसे में गांव के लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार की शाम को कौवा गांव में घास काटने गई महिला माया देवी (40) पर तेंदुए ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पांच दिन पहले कौवा गांव के एक बछड़े व दो बकरियों को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल महिला का इलाज विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। तेंदुआ प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें