फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने 40 मुर्गियों को बनाया निवाला

Tue, 03 Feb 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर के ग्राम नवानगर के जमुनहवा पुरवा में तेंदुआ पहुंच गया है। गांव स्थित एक मुर्गी फार्म की लोहे की जाली फाड़कर तेंदुआ अंदर घुसा और 40 मुर्गियों को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


किसान केश बहादुर, आचल व छोट्टन ने बताया कि मंगलवार सुबह तीन बजे मुर्गियों के फड़फड़ाहट की आवाज फार्म से आई। टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ मुर्गियों को पंजे और जबड़े में दबाए हुए था। मुर्गियां पूरे फार्म में इधर-उधर भाग रही थी। डंडा पटककर शोर मचाने पर तेंदुआ पकड़ी मुर्गियों को लेकर खेतों में भाग गया। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें