फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पशुशाला में तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के पूरेछीटन गांव में तेंदुए ने शनिवार की रात करीब एक बजे पशुशाला में हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को पशुशाला से बाहर भगाया। सतर्कता के चलते पशुशाला में तेंदुए से मवेशियों को नुकसान नहीं पहुंचा। गांव में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

पूरेछीटन निवासी चिंताराम ने बताया कि रात करीब एक बजे पशुशाला से मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई। टाॅर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ जानवरों पर हमला करने जा रहा था। चिंताराम ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को पशुशाला से बाहर खदेड़ा। तेंदुआ खरझार नाले की तरफ भाग गया।
ग्रामीण गुड्डू, जगेश्वर, कन्हैयालाल, प्रकाश, महाराजदीन व रामनिवास ने तेंदुए को पकड़वाने व गांव में पिंजरा लगवाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया है कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें