फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने युवक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
मंटू वर्मा, घायल युवक
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। पचपेड़वा जैतापुर हाईवे पर रतनपुर चौराहे के पास शुक्रवार शाम तेंदुए ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर एक जीप चालक ने समझदारी दिखाई और वाहन को तेंदुए की ओर दौड़ाया, जिससे तेंदुआ युवक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम चिवटिहवा निवासी मंटू वर्मा शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने गांव चिवटिहवा जा रहा था। रास्ते में रतनपुर के पास रोड पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। अविनाश चौधरी, सरोज, महेंद्र आदि ने बताया कि तेंदुए ने युवक के हाथ और सीने पर पंजा मारा है। गर्दन पकड़ने की कोशिश में था, लेकिन जीप चालक की समझदारी से जान बच गई। एक निजी चिकित्सक से घायल का इलाज कराया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजा है, उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
हमले के बाद भी घूमता रहा तेंदुआ, फिर दिखा
युवक पर हमला करने के बाद तेंदुआ क्षेत्र में ही घूमता रहा। रतनपुर चौराहे से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर शाम करीब 6 बजे रतनपुर गांव में तेंदुआ दिखाई पड़ा। गांव के पूरब अभिमन्यु चौधरी के ईंट भट्टे के पास गेहूं के खेत में तेंदुए के नजर आने से लोगों में दहशत है। ग्रामीण अंकुर चौधरी ने उसका वीडियो भी बनाया। लोगों के हांका लगाने पर वह खेत से निकलकर सागौन के बाग में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें