फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे लेखपाल दिलीप कुमार यादव को शुक्रवार रात एंटी करप्शन टीम की अयोध्या इकाई ने उसके आवास से ही रंगे हाथ दबोच लिया। मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम शाहपुर इटई निवासी कर्ताराम यादव ने बताया कि जुलाई में उसने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर अपनी जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी। इस पर उसके प्रार्थनापत्र को लेखपाल दिलीप कुमार यादव को सौंपा गया। जब वह लेखपाल से मिला तो उसने जमीन की पैमाइश के लिए 30 हजार रुपये की मांग की।
कर्ताराम का आरोप है कि उसने किसी तरह व्यवस्था करके 24 हजार रुपये दे दिए मगर लेखपाल 30 हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहा। इसकी शिकायत उसने तत्कालीन डीएम से की। अधिकारियों ने जांच शुरू की तो लेखपाल ने शिकायत करने वाले कर्ताराम के खिलाफ केस दर्ज कराकर उसे जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन

कर्ताराम जमानत पर छूटा तो पैमाइश के लिए उसने दोबारा लेखपाल से संपर्क किया। इस बार भी पैमाइश के लिए लेखपाल ने पैसे मांगे तो कर्ताराम ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। एंटी करप्शन टीम अयोध्या इकाई के इंस्पेक्टर व टीम प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय मिश्र, प्रवीण सान्याल, रवींद्र सिंह व उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह बलरामपुर पहुंच गए।
कर्ताराम शुक्रवार रात लेखपाल से मिलने उतरौला के फक्कड़ दास मंदिर के पास उसके घर पहुंचा। जहां उसने लेखपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत दी। लेखपाल ने जैसे की रुपये लिए तुरंत एंटी करप्शन टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल को नगर कोतवाली ले जाया गया।
नगर कोतवाल विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को लेखपाल को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर टीम उसे गोरखपुर ले गई है। जहां आरोपी लेखपाल को एंटी करप्शन की कोर्ट में पेश करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें