फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक व मानसिक रूप से भी नशा घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से सदर तहसील के ग्राम कुड़री में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नशा न करने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ज्ञानेेंद्र कुमार ने लोगों को ड्रग्स, तंबाकू, शराब व अन्य नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाता है। नशे के कारण परिवार भी प्रभावित होते हैं। कई परिवार नशे के चलते टूट जाते हैं। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं मिलता है। शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान से बचने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। नायब तहसीलदार प्रतिभा मौर्य ने शिविर में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें