फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पाइपलाइन में फिर रिसाव, जलापूर्ति व जाम का संकट बरकरार

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में लगी जाम में फंसे लोग ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। हनुमानगढ़ी चौराहे पर पाइपलाइन टूटने से नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पाइपलाइन में फिर रिसाव शुरू हो गया। मंगलवार को पांच दिन की मशक्कत के बाद मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत कर के बाद उस पर पटाई भी कर दी गई थी। बुधवार को जल रिसाव से जलापूर्ति और जाम की समस्या फिर खड़ी हो गई है। हालांकि कुछ इलाकों में रुक-रुक पर जलापूर्ति की गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने कहा कि जल निगम और नगर पंचायत की टीम लगातार मौके पर मौजूद हैं और पाइपलाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। लगातार खुदाई और रिसाव से लोगों में गहरा आक्रोश है। रिसाव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और मिट्टी दलदली हो गई है। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर स्थिति और अधिक विकट हो जाती है। हनुमानगढ़ी से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। एक सप्ताह से परेशान नगरवासियों ने जल निगम से आग्रह किया है कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दूर किया जाए। भाजपा समर्थित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल लाठ ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से बात की गई है और पाइपलाइन को शीघ्रता से दुरुस्त करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर भी समस्या को तुरंत सुलझाने की मांग की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें