बलरामपुर के न्यायलय परिसर में बैठक करते अधिवक्ता।
बलरामपुर। लखनऊ न्यायालय परिसर में हुई घटना को देखते हुए जिले के न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में बैठक की।
अध्यक्षता कर रहे जिला बार संघ के अध्यक्ष रामानन्द मिश्र ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को बार संघ परिचय पत्र जारी करेगा। उसे दिखाने पर ही न्यायालय में उन्हें प्रवेश मिलेगा। वकीलों के वाहन के लिए भी पास जारी किया जाएगा। वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। बीते सोमवार को बार संघ पदाधिकारिओं, पुलिस अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक हुई थी। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय की सुरक्षा को लेकर बार संघ द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। बैठक में कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, राहत कोष संयोजक शशांक त्रिपाठी, सत्यदेव तिवारी, गुड्डू मिश्र व संजय पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहें।