फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहीं मिला न्याय तो आंदोलन करेंगे वकील

Tue, 14 Mar 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला बार संघ की अगुवाई में मंगलवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से मिला। पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर वकीलों को न्याय दिलाने की मांग की। दो दिन में दोषियों पर कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने बताया कि अधिवक्ताओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। देहात कोतवाली की पुलिस ने अधिवक्ता शत्रुहन यादव के खिलाफ दलित उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दबाव में लिख दिया है जबकि अधिवक्ता को गंभीर चोटें आने के बाद भी उनका मुकदमा नहीं लिखा गया। वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव साहू के धुसाह स्थित मकान के बगल में नियम विरुद्ध तरीके से शराब की दुकान खोली जा रही है। अधिवक्ता जीवन प्रकाश मिश्र के घर में लाखों की चोरी होने के दो माह बाद भी चोर पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय व महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि एसपी को मांगपत्र देकर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया गया है। युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व महामंत्री विवेक सिंह ने बताया कि वकीलों की मांग पूरी न होने पर दो दिन बाद बार संघ आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बैठक में निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता कोर्ट नंबर नौ में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 16 मार्च को पुन: बैठक करके आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें