फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Sat, 31 Aug 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर। हड़ताल पर रोक लगाए जाने के आदेश से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला जज अनिल कुमार झा व डीएम पवन अग्रवाल को सौंपा।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन के लिए भारी संख्या में वकील पहुंचे। न्यायालय से नारेबाजी करते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी के चैंबर के बाहर वकील काफी देर तक इंतजार करते रहे। जिलाधिकारी के बाहर न आने पर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद बाहर निकले डीएम पवन अग्रवाल को वकीलों ने ज्ञापन सौंपा।
जिला बार संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि हड़ताल पर रोक लगाए जाने के न्यायालय के आदेश का वकील विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में इस आदेश पर दोबारा विचार करने का निवेदन किया गया है। प्रदर्शन में अनिल कुमार शुक्ल, अशोक कुमार मिश्र, शिव योगी शुक्ल, अमित कुमार पांडेय, अजय सिंह, कमलेश्वर सिंह, शत्रुजीत सिंह, विवेक कुमार सिंह, दुर्गेंद्र पाठक, पुष्पेंद्र पांडेय सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें