फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके विरोध जताया। कर्मचारियों की कमी व भ्रष्टाचार को वकीलों में आक्रोश है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर वकीलों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, न्यायालयों में पूरे दिन वादों की सुनवाई न होने से वादकारियों को भटकना पड़ा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि तहसील में कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो रही है। इससे वादकारियों को नकल आदि के लिए बार-बार चक्कर काटना पड़ता है। भ्रष्टाचार बढ़ने से वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें