फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सदर तहसीलदार से नाराज वकीलों ने नहीं किया कार्य

Wed, 26 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसीलदार के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध वकीलों ने बुधवार को राजस्व न्यायालयों पर न्यायिक कार्य नहीं किया। बार संघ पदाधिकारियों ने तहसीलदार पर न्यायिक कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला युवा बार संघ के महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सदर तहसीलदार न्यायिक कार्यों में शिथिलता बरत रहे हैं। वकीलों से उनका कार्य व्यवहार भी सही नहीं है। बार संघ के सदस्यों के शिकायत पर उनसे चैंबर में मुलाकात की गई, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बार संघ पदाधिकारियों की शिकायत पर बुधवार को वकीलों ने एक दिन का सांकेतिक विरोध जताते हुए राजस्व न्यायालयों पर न्यायिक कार्य नहीं किया।
संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सदर तहसीलदार से अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाने की बात की गई है। दो सप्ताह में यदि उन्होंने अपने कार्य व्यवहार में सुधार नहीं किया तो वकीलों को उनके विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उतरौला में तैनाती के दौरान भी वकीलों की शिकायत व आंदोलन के बाद तहसीलदार का तबादला उतरौला से सदर तहसील में किया गया था। सदर तहसील अवधेश कुमार ने बताया कि मुझे वकीलों के हड़ताल की जानकारी नहीं है। मैंने निकाय चुनाव में व्यस्त होने के कारण आज न्यायिक कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें