फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तटबंधों के कटान रोधी कार्यों की जांच शुरू, कमेटी गठित

Wed, 26 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जगतापुर खरहनिया तटबंध पर कराए जान रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण करते एडीएम प्रदी
विज्ञापन
बलरामपुर। पिछले साल आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए तटबंधों पर कराए जा रहे कटान रोधी कार्यों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एडीएम प्रदीप कुमार व जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने मथुरा बाजार में जगतपुर-खरहनिया तटबंध पर बाढ़ खंड द्वारा राप्ती नदी के किनारे कराए जा रहे कटान रोधी कार्यों का जायजा लिया। एडीएम ने यहां पर कार्य करा रहे बाढ़ खंड के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। साथ ही कटान रोधी कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर को राजघाट तटबंध, मेवालाल तालाब दिपवा तटबंध, करमहना, रामनगर, करमहना-भोजपुर, भगवानपुर, बेलहा-चरनगहिया, कोड़रीघाट, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे को भोजपुर शाहपुर, चौहत्तर खुर्द, पिपरहिया जमुनी, खरझार, इमिलिया खादर,फरूहवा व बिलोहा बनकसिया तटबंध तथा एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा को बलरामपुर-भड़रिया तटबंध पर हो रहे कटान रोधी कार्यों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें