बलरामपुर। सेट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में आर्किड हाउस को हराकर लेवेंडर हाउस ने बाजी मारी। विद्यालय के निदेशक ने विजेता टीम एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक सुयश आनंद ने संस्थापक एसपी आनंद के चित्र पर पुष्पार्चन व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहला मुकाबला लिली हाउस व लेवेंडर हाउस के बीच खेला गया। इसमें लेवेंडर हाउस ने 29-24 अंकों के साथ जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में आर्किड हाउस ने 31-22 अंकों से ट्यूलिप हाउस को हराया। फाइनल मुकाबला लेवेंडर हाउस व आर्किड हाउस के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में लेवेंडर हाउस ने 27-26 अंकों से विजय हासिल की।
इस मौके पर लईक अंसारी, दीपाली पांडेय, साजिया, नेहा, अनुराधा, पारितोष, रुचि, राजेश जायसवाल, आफाक हुसैन, भावना तिवारी, अमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।