फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिजली बिल जमा करने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए 28 फरवरी तक शासन स्तर से अंतिम मौका दिया गया है। जिले के सभी उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान करें। इसके लिए रविवार को भी बिल जमा करने के लिए काउंटर चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने शनिवार को बताया कि वाणिज्यिक निजी संस्थानों व नलकूपों के विद्युत बिलों का बकाया भुगतान कराने के लिए सरचार्ज में छूट शासन स्तर से दी गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की तरफ से कोविड 19 के चलते एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए तीन श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को सबसे पहले पंजीकरण कराने की व्यवस्था दी गई थी। ऐसे बकायादार उपभोक्ता जिन्होंने छूट का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा लिया है लेकिन अभी तक बकाया धनराशि जमा नहीं की है उनके लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें