फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुल के जॉइंट में बड़ा गैप, हादसे का खतरा बढ़ा

Mon, 24 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
पुल के जॉइंट में बड़ा गैप
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर मुख्य मार्ग पर राप्ती नदी के सिसई स्थित पुल के जॉइंट में बड़ा गैप हो जाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। जॉइंट में बने गड्ढे में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के पहिए पड़ते ही तेज आवाज होती है। इससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि दूर से गड्ढा दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन


सिसई पुल बलरामपुर-तुलसीपुर मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। देवीपाटन मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जॉइंट का गैप लगातार परेशानी का कारण बन रहा है। दोपहिया वाहन चालक अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने से असंतुलित हो सकते हैं। ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहनों के लिए भी इससे खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के रानू, श्याम, नेवास, बद्री, संजय, सुशील, धीरू, रमजान, इसरार और बंशु ने जिलाधिकारी से पुल के जॉइंट की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में सेतु निगम के इंजीनियर आलोक शुक्ला ने बताया कि स्थिति का निरीक्षण कर शासन को मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें