फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झारखंडी ओवरब्रिज के लिए 52.98 करोड़ से खरीदी जाएगी भूमि

Sat, 28 Mar 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वर्षों से झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से परेशान शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। 292 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुक्रवार को शासनादेश जारी हो गया है। इसके साथ ही परियोजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों ने दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ओवरब्रिज निर्माण के लिए 52.98 करोड़ रुपये से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण के दायरे में आने वाले मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हटाने पर 5.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए भी बजट में प्राविधान किया गया है, जिससे कार्य प्रभावित न हो। संबंधित विभागों ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है और भवनों के ध्वस्तीकरण का खाका तैयार किया जा रहा है। मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। दिनभर यहां से ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से लंबा जाम लग जाता है। सुबह-शाम स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ओवरब्रिज बनने से इन समस्याओं से स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यातायात होगा सुगम
शहर ओवरब्रिज बनने के बाद शहर का यातायात सुगम हो जाएगा। तुलसीपुर, उतरौला, गोंडा और बहराइच की ओर जाने वाले वाहनों को बिना रुके आवागमन की सुविधा मिलेगी। भारी वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम होगा। व्यापारी नेता गंगा शर्मा ने कहा कि ओवरब्रिज से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
निर्धारित समय सीमा में भूमि अधिग्रहण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, ताकि शहरवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके। अधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

पल्टूराम, विधायक सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें