फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमांकन न होने से बढ़ रहे भूमि विवाद

Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। तहसील में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में सीमांकन की कार्रवाई समय से नहीं हो पा रही है। इससे भूमि विवाद बढ़ रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी अधिकतर मामले भूमि विवाद से जुड़े आते हैं। ऐसे मामलों में राजस्व निरीक्षक को सीमांकन के लिए दर्जनभर से अधिक मामले भेजे गए हैं। लेकिन उनका सीमांकन नही हो सका। जबकि नियम है कि इसकी कार्रवाई 15 दिवस में पूरी हो जाए।
विज्ञापन

तहसील के पड़री रैकवार, अमया देवरिया, सेखुइया कस्बा, बनकटवा, मुबारकपुर, किठूरा, बुधीपुर, टड़वा टप्पा बांक, शाहपुर सहित दर्जनों ग्रामों के सीमांकन की कार्रवाई लंबित है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि इस मामले को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया लेकिन निस्तारण नही हो सका है। उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार नर बताया कि समयबद्ध आख्या सीमांकन न भेजने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें