फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नई रेल लाइन के लिए जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मांग पत्र सौंपते श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन
विज्ञापन
बलरामपुर। खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन को लेकर श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने रेलमंत्री को मांग पत्र सौंपा है। पूर्व सांसद ने रेलमंत्री से खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन परियोजना के कार्य में तेजी लाए जाने की मांग की है। पूर्व सांसद की मांग पर रेल मंत्री ने जल्द ही बलरामपुर व श्रावस्ती जिले में रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि मोदी सरकार ने वर्ष 2018 में खलीलाबाद-बहराइच वाया बलरामपुर रेल लाइन को मंजूरी दी थी। रेल लाइन के लिए सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया गया। खलीलाबाद, बस्ती व सिद्धार्थनगर जनपद में रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो गया है। बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच जिले में अभी भूमि अधिग्रहण शुरू नहीं हुआ है। रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया यहां काफी धीमी है। उन्होंने रेल मंत्री से रेल लाइन निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने की मांग की। पूर्व सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जनपद में भी जल्द ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें