फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 हजार किसानों की ई-केवाईसी कराने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के करीब 94 हजार किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में इन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त मिलना संभव न होगा। जिले में 2.83 लाख के सापेक्ष अभी तक मात्र 1.87 लाख किसान ही ई-केवाईसी करा सके हैं। हालांकि किसानों का कहना है कि सर्वर में दिक्कत के चलते ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। बीते दो दिनों में अभियान चलाकर 2,289 किसानों की ई-केवाईसी कराई जा चुकी है। सितंबर माह में सम्मान निधि के भुगतान की संभावना है। मगर बिना ई-केवाईसी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जिले में दो लाख 82 हजार 987 लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष अब तक 66 फीसदी के साथ एक लाख 86 हजार 508 किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है। बाकी बचे 96,479 किसानों की ई-केवाईसी कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन में अभियान के दौरान कर्मचारियों ने 2,289 किसानों की ई-केवाईसी करा दी है। बाकी बचे 94,190 किसानों की ई-केवाईसी कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का भुगतान किया जा सके। अभियान के दौरान पड़ताल में 3,726 लाभार्थी अवैध पाए गए हैं, जिनका विवरण प्रधानमंत्री पोर्टल पर फीड करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें