कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में बच्चों को कहानी के जरिए जानकारी देती शिक्षिका कुसुम कुमारी।-संव
बलरामपुर। कंपोजिट स्कूल तुलसीपुर की सहायक अध्यापक कुसुम कुमारी ने कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्थान हासिल किया है। उन्होंने अंडमान की लोक कथा शार्क का जन्म की कहानी सुनाई जो जिले में ही नहीं मंडल के लिए मिसाल बनी हैं। इस कहानी में प्रकृति का संदेश तो है ही जीवों के बारे में जानकारी भी है। अब स्कूलों में इस कहानी सुनाया जाएगा। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।