बलरामपुर। हरैय्या सतघरवा के जग प्रसाद वर्मा शिक्षण संस्थान बरदोलिया में बिना मान्यता के ही 12 वीं तक की पढ़ाई हो रही थी। इसका खुलासा शुक्रवार को डीआईओएस गोविंद राम के निरीक्षण में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिना मान्यता के अवैध तरह से संचालित स्कूल पर ताला डालने के साथ ही संचालक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
डीआईओएस ने बताया कि स्कूल में कक्षा एक से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। कक्षा 9 में 111 के इतर 84, कक्षा 10 में 86 के इतर 40, कक्षा 11 में 35 की जगह 24, कक्षा 12 में 55 की जगह 40 छात्र छात्र उपस्थित भी मिले। मांगने पर स्कूल के प्रबंधन स्कूल की मान्यता से जुड़ा कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। डीआईओएस ने बताया को स्कूल को बंद कराने के साथ ही प्रधानाचार्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।