फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 18 को आएगा कोरियाई दल, तैयारी शुरू

Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरिया से 200 यात्रियों का दल 18 मार्च की सुबह जिले में आ रहा है। तीन दिवसीय दल जिले का भ्रमण कर विकास की स्थिति का जायजा लेगा। इसके बाद यहां से श्रावस्ती के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरिया से 200 यात्रियों का दल यहां पर आ रहा है। 18 मार्च को यह दल तुलसीपुर से जिले में दाखिल होगा।
यह दल जिले का भ्रमण कर विकास की स्थिति को देखेगा। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह किन-किन बिंदुओं पर फोकस करेगा लेकिन, अफसरों ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक में रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि कोरिया से आने वाले दल के प्रवास की व्यवस्था कर दी गई है। 20 मार्च को यह दल श्रावस्ती के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें