फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला, ससुरालीजनों पर केस

Tue, 13 Aug 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पारिवारिक विवाद के चलते मेडिकल स्टोर संचालक पर उतरौला रोड स्थित बरवलिया गांव के पास सोमवार की देर शाम चाकुओं से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज के सहदेइया गांव निवासी रोहित कुमार चिरकुटिया बाजार में मेडिकल स्टोर के संचालक हैं। सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे वह स्कूटी से दवा लेने बलरामपुर आ रहे थे। उतरौला रोड पर बरवलिया गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वे गिर गए। बोलेरो से उतरे लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पेट में चाकू से वार करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद वे सभी भाग निकले। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित का आरोप है कि उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। ससुरालीजनों ने ही उनके ऊपर हमला किया है। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें