फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किथौलिया-सिंगारजोत मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित कैथोलिया-सिंगारजोत मार्ग।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला से मां पाटेश्वरी देवी मंदिर एवं सिद्धार्थनगर जाने वाले लोगों को शीघ्र आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन की तरफ से 21 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया गया है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले करीब 50 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दुधरा कैथोलिया-सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण की मांग दशकों से ग्रामीण कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए सड़क निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार, विपिन शुक्ला, इजहारुल हसन, राजेंद्र ओझा, प्रमोद पांडेय एवं विवेक अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
दो वाहनों के गुजरने पर एक वाहन को सड़क के नीचे उतरना पड़ता है। इस सड़क को चौड़ा करने की मांग कई दशकों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से की जा रही थी। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के लोगों को देवीपाटन मंदिर व सिद्धार्थनगर जनपद जाने में आसानी होगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें