फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 रुपये गन्ना मूल्य न किया तो होगी किसान पंचायत : अनिल दूबे

Fri, 15 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई डाक बंगला में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दूबे ने बृहस्पतिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार किसान व युवाओं की विरोधी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 23 दिसंबर को किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गन्ना मूल्य 450 रुपये नहीं किया गया तो 26 को किसानों के साथ लखनऊ में पंचायत की जाएगी। महंगाई व बेरोजगारी से किसान व युवा परेशान हैं। ऐसे में किसानों के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकदल गंभीर है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रह है। देश में परिवर्तन की लहर है। आगामी दिनों में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने परिवर्तन की ओर संकेत दिया है। बीजेपी धर्म व जाति में बांटकर राज करना चाहती है। महिलाओं व किसानों और युवाओं के बीजेपी छल कर रही है। पांच किलो राशन देकर 80 करोड़ लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया है। अगर गठबंधन की सरकार बनीं तो सभी को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सिद्धदेव सिंह, वरिष्ठ सपा नेता रामभजन चौबे, नगर अध्यक्ष वाजिद अली, सूर्यनरायन सिंह, श्रीराम त्रिपाठी, अलगू गुप्ता मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को सिंचाई डाक बंगला पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दूबे का जिलाध्यक्ष सिद्धदेव सिंह की अगुवाई में रालोद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व अनिल दूबे के नेतृत्व में पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। प्रेस से वार्ता करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें