बलरामपुर के मथुरा बाजार में आयोजित शिविर को संबोधित करते प्रबंधक।
- फोटो : BALRAMPUR
ललिया। मथुरा बाजार स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के परिसर में बुधवार को केसीसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केसीसी सुविधा के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान 192 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरुण कुमार एवं शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा ने किसानों को भैंस पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन के तहत मिलने वाली ऋण सुविधाओं की भी जानकारी दी।