फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कबड्डी में खलीलाबाद की टीम ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज परिसर में शनिवार को अंकबड्डी व ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। कबड्डी में एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद की टीम ने मैज जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कौशल संजू ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि प्रो. पीके सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। कबड्डी प्रतियोगिता में एमएलके पीजी कॉलेज के अलावा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, राजेन्द्र प्रसाद महाविद्यालय महराजगंज, बुद्ध विद्यापीठ सिद्धार्थ नगर, एपीएन बस्ती, रतन सेन कॉलेज बस्ती व एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद की टीम ने हिस्सेदारी की।
ताईक्वांडो प्रतियोगिता में महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती, विमला विक्रम पचपेड़वा, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज महराजगंज, कौशल किशोर कॉलेज महराजगंज, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज महराजगंज की टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में एचआर की टीम ने राजेन्द्र प्रसाद की टीम को 32-20 से पराजित करके खिताब अपने नाम किया। ताईक्वांडो प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग संजू पटेल को स्वर्ण, महताब आलम को रजत तथा शशि राज को कांस्य पदक मिला। 63 किलोग्राम भार वर्ग में राज सुदर्शन को स्वर्ण, शिवम कुमार को रजत व कृष्ण प्रसाद को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें